फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गेयटी थियेटर में मीमांसा बाल साहित्य महोत्सव का आगाज, 350 से अधिक विद्यार्थी लेंगे भाग

Krishan Singh Updated Wed, 19 Aug 2026 05:42 PM IST

शिमला प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में बुधवार को भाषा एवं संस्कृति विभाग और कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मीमांसा बाल साहित्य महोत्सव 2026 का आगाज हुआ। तीन दिवसीय महोत्सव में 350 से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे। उत्सव का शुभारंभ लेखिका शोभा थरूर श्रीनिवासन ने किया। पहले दिन भाषण प्रतियोगिता, पुस्तक चर्चा और रचनात्मक लेखन जैसी गतिविधियां हुईं। बच्चों ने शिक्षा, तकनीक और जीवन-मूल्यों पर विचार रखे। इस दौरान लेखक रणजोध सिंह की पुस्तक मैली कमीज पर विशेष चर्चा हुई। वहीं फिल्मकार विवेक मोहन ने बुक्स टू स्क्रिप्ट कार्यशाला आयोजित की। कार्टूनिस्ट अजीत नारायण ने बच्चों को कार्टून बनाने की कला सिखाई। आयोजकों ने इसे पढ़ने, सवाल पूछने और कल्पना करने का साझा मंच बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें