फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: करवाचौथ की खरीदारी के लिए लोअर बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़

राजधानी के लोअर बाजार में रविवार को करवाचौथ की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। छुट्टी का दिन होने के कारण बाजार में सुबह से ही चहल-पहल रही। महिलाएं करवाचौथ के व्रत की सामग्री के साथ कपड़े, जूते, चूड़ियां और अन्य श्रृंगार सामग्री खरीदती नजर आईं। बाजार में दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाओं की आवाजाही बनी रही। करवाचौथ के लिए बाजार में करवा, नारियल, सिंदूर, काजल, बिंदी, कंघी और मेहंदी सहित विभिन्न प्रकार की व्रत एवं सुहाग सामग्री उपलब्ध है। दुकानदारों के अनुसार, करवा 20 से 40 रुपये तक और नारियल 50 रुपये में बिक रहा है। वहीं, सिंदूर, काजल, बिंदी, कंघी और मेहंदी सहित अन्य श्रृंगार सामग्री के दाम 10 से 60 रुपये तक हैं। करवाचौथ के लिए महिलाएं नए डिजाइन की चूड़ियां और कड़े भी खरीद रही हैं। बाजार में सामान्य चूड़ियां 30 से 50 रुपये तक बिक रही हैं, जबकि चूड़ियों के सेट और कड़ों की कीमत 50 से 150 रुपये तक है। वहीं, व्रत थाली सेट 150 से 300 रुपये तक उपलब्ध हैं। महिलाओं निशा, शीतल और स्नेहा ने बताया कि इस बार व्रत सामग्री के दामों में करीब 20 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। उनके अनुसार, ज्वेलरी और श्रृंगार सामग्री की कीमतों में भी करीब 50 रुपये तक वृद्धि हुई है। बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ने के बावजूद कारोबारियों का कहना है कि इस वर्ष कारोबार पिछले साल की तुलना में कम है। करवाचौथ के नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें