फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagannath Rath Yatra: शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में गूंजे जयकारे, भगवान जगन्नाथ की निकली भव्य रथयात्रा

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पवित्र रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन के दौरान भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं को सुसज्जित रथों में विराजमान कर यात्रा निकाली गई। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को खींचकर स्वयं को धन्य महसूस किया और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में जय जगन्नाथ और धार्मिक जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का विशेष महत्व है। इस अवसर पर ओडिशा के पुरी स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथयात्रा श्री गुंडिचा मंदिर तक निकाली जाती है। इसी परंपरा के तहत शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में भी श्रद्धापूर्वक रथयात्रा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें