हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम साफ बना हुआ है और शिमला में धूप खिली है। मौसम विभाग के 19 अक्तूबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 25 अक्तूबर तक प्रदेश के मैदानी, मध्य पर्वतीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों में कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।