फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिमला में लोक कलाकारों ने दी चोल्टू नृत्य की शानदार प्रस्तुति

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के ओपन थियेटर में भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर के परंपरिक नृत्य दलों ने भाग लिया है। इस अवसर पर प्रदेश के पारंपरिक वाद्ययंत्रों और लोक नृत्यों की झलक देखने को मिली। इस दौरान कलाकारों ने चोल्टू नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इनमें चोल्टू नृत्य (शिमला) के अलावा मुखादा गायन (चंबा), पुराठी लोकनृत्य (धम्या), करयाला लोकनाट्य (शिमला) नागरी लोकनृत्य(मंडी), हारूल लोक गायन (शिमला-सिरमौर), बुड़ियाच लोकनृत्य (शिमला) , गद्दी लोकनृत्य (कांगड़ा), मोहणा, गंगी (बिलासपुर), झूरी गायन (शिमला), मुसादा गामन (चंबा), भर्तृहरि गायन(शिमला-सिरमौर), लोक नाट्य भगत (कांगड़ा), पारंपरिक लोक माथ दश( मंडी) नृत्य की प्रस्तुति शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें