फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएम सुक्खू बोले- भाजपा सरकार में हुआ 100 करोड़ का खनन घोटाला, अवैध क्रशर नहीं चलेंगे

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 20 Dec 2023 04:49 PM IST

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में नियमों को पूरा करने वाले क्रशर ही चलेंगे। पूर्व की सरकार में बहुत बड़ा खनन घोटाला हुआ है। उन क्रशरों को बंद किया गया जो नियमों को पूरा नहीं करते थे। लेकिन विपक्ष बेवजह हंगामा कर रहा है। उनके हंगामे के पीछे की वजह भी हम जानते हैं, लेकिन हम इस मामले में नहीं पड़ना चाहते। 22 माइनिंग लीज सात करोड़ प्रति वर्ष के हिसाब से आवंटित की गई, जबकि माइनिंग प्लान के हिसाब से यह प्रति वर्ष 24 करोड़ बनता था, यही तो घोटाला था। करीब 100 करोड़ का घोटाला हुआ है। हमारी सरकार पूर्व में हुई माइनिंग ऑक्शन की जांच करवाएगी। विपक्ष जिस तरह से क्रशर के मामले को उठा रहा है, उसे लगता है कि उन पर किसी का दबाव है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें