गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में बुधवार से पुस्तक मेले का आगाज हुआ। 14 मई तक चलने वाले इस पुस्तक मेले का आयोजन स्थानीय प्रकाशकों, पुस्तक विक्रेताओं और सांस्कृतिक संस्थाओं के सहयोग से किया गया है। इस आयोजन में नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी), विभिन्न निजी प्रकाशन संस्थान और हिमाचल के स्थानीय लेखक और प्रकाशकों ने भी भाग लिया है। बुक फेयर के आयोजक महावीर जैन ने बताया कि इस बार पुस्तक मेले में एक लाख से अधिक पुस्तकों का संग्रह रखा गया है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं की किताबें शामिल हैं। वहीं छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए कहानी, चित्र पुस्तकों, कॉमिक्स और ज्ञानवर्धक पुस्तकों का विशेष सेक्शन रखा गया है।