एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप के मैच के लिए अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम बुधवार दोपहर 3:00 बजे कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंची। इसके बाद टीम बस से ताज होटल रवाना हुई। गुरुवार को अफगानिस्तान की टीम सुबह 10:00 बजे स्टेडियम में अभ्यास करेगी और 7 अक्तूबर को बांग्लादेश की टीम से विश्व कप का मुकाबला खेला जाएगा। 10 अक्तूबर को बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा।