हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भंगरोटू के साठ वर्षीय सेवानिवृत्त यांत्रिकी अभियंता ने कबाड़ स्कूटर के इंजन से अनूठा उपकरण तैयार किया है, जो खेतों को जोत सकेगा। वहीं नालियां बनाने के अलावा, कीचन गार्डन और सिंचाई के लिए भी प्रयोग में लाया जा सकेगा। इस अविष्कार को कल्टीवेटर का नाम दिया गया है। शिमला में लोनिवि विभाग से रिटायर ईं. ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि यह कल्टीवेटर एक लीटर पेट्रोल से डेढ़ घंटे तक काम कर सकेगा। जिन लोगों के पास 30 से 50 बीघा जमीन है, वह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मिनी कल्टीवेटर की खासियत यह है कि उन्होंने इसके ऊपर वेक्यूम कार्बोरेटर का इस्तेमाल किया हुआ है। जिससे प्रदूषण नहीं होगा।