समय पर वेतन नहीं मिलने से नाराज एचआरटीसी कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया। प्रदेश भर के बस डिपुओं में भोजन काल के दौरान कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के अनुसार जब तक वेतन नहीं मिला गेट मीटिंग जारी रहेंगी। शिमला में एचआरटीसी मुख्यालय के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।