हिमाचल के हमीरपुर में सोशल मीडिया पर एक अजगर का वीडियो वायरल हो गया। कुछ लोग इस वीडियो को नादौन उपमंडल का बता रहे हैं। अजगर घर के कमरे में बैठा हुआ है जबकि कमरे में मक्की की फसल भी रखी हुई है। विभाग को सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को रेस्क्यू कर लिया गया है।