फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस को मिले तीन डीएसपी और 15 सब इंस्पेक्टर

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, डरोह (कांगड़ा) Updated Sat, 12 Sep 2020 09:05 PM IST

हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने पुलिस जवानों की भव्य परेड की सलामी ली। समारोह में पास आउट होने वाले 12वें बैच के तीन डीएसपी और 8वें बैच के 15 प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टरों को  पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह के प्रधानाचार्य आईजी अतुल फुलझेले ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। परेड में डीएसपी और पीएसआई के साथ आरटीसी प्रशिक्षण ले रहे जवानों की 16 टुकड़ियों ने भाग लिया। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें