फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कालका-शिमला नेशनल हाईवे 18 घंटों बाद बहाल, भारी भूस्खलन से हुआ था बंद

Tue, 29 Sep 2020 08:20 PM IST
Krishan Singh वीडियो डेस्क, अमर उजाला, सोलन

भारी भूस्खलन से सोमवार देर शाम आठ बजे से बंद कालका-शिमला नेशनल हाईवे18 घंटे बाद मंगलवार दोपहर दो बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। कंडाघाट से शिमला की तरफ पांच किलोमीटर दूर टिक्करी मोड़ पर एनएच पर मोटी दरारें आ गई थीं, जिसकी वजह से इस हाईवे को बंद कर दिया गया था।  टिक्करी मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन के लिए कटिंग की गई है। सोमवार शाम के समय क्यारी मोड़ पर पथरीली पहाड़ी से भूस्खलन हो गया, जिससे एनएच की पक्की सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया। हाईवे पर दस मीटर दरार भी आ गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें