हिमाचल प्रदेश में मई अंत में चोटियां व लाहौल-स्पीति जिले के कई रिहायशी क्षेत्र बर्फ से लकदक हो गए हैं। बर्फबारी से ऊपरी क्षेत्रों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, झमाझम बारिश से किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है।