फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: चंबा में चार मकान जलकर राख, 10 भेड़-बकरियां जिंदा जलीं

Tue, 03 May 2022 03:50 PM IST
Krishan Singh वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंबा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी की पुर्थी पंचायत के थांदल गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड में चार मकान जलकर राख हो गए। वहीं, 10 भेड़-बकरियां जिंदा जल गईं। आग पहले एक मकान में भड़की। देखते ही देखते आग ने आसपास के तीन अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। देर रात हुए अग्निकांड में मकान से उठती आग की लपटों को देख गांव में चीख पुकार मच गई।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें