हिमाचल की राजधानी शिमला के स्केटिंग रिंक में लगातार अच्छी तरह से बर्फ जमने के कारण शनिवार को सुबह और शाम को दो-दो घंटे के सेशन सफलता पूर्वक करवाए गए। सुबह का सत्र आठ से दस बजे तक और शाम को साढ़े पांच बजे के बाद से साढ़े सात बजे तक रिंक में जगमगाती रोशनी के बीच स्केटर्स ने स्केटिंग करने का मजा लिया। वहीं, आईस स्केटिंग रिंक में अब दस साल से कम आयु के बच्चे भी स्केटिंग कर सकेंगे। इन बच्चों को अभिभावक से लिखित अनुमति लानी होगी। इसके बाद ही बच्चे रिंक में स्केटिंग का मजा ले सकेंगे।