हिमाचल प्रदेश चंबा-साहो मार्ग पर मच्छराली नामक स्थान पर सोमवार देर शाम करीब सात बजे एक स्कूटी के साल खड्ड में गिरने से लापता महिला का शव मंगलवार सुबह बरामद हो गया है। सुबह एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के जवानों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान शव खड्ड से बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। रिश्ते में देवरानी और जेठानी स्कूटी सीखने के लिए सोमवार शाम को अपने घर से चंबा-साहो मार्ग पर निकली थीं।