राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर सरकार रिपीट करने के लिए जुट गई है। 53 सीटें ऐसी हैं, जो कांग्रेस के लिए पिछले तीन बार से हार का सबब बनी हैं। 28 सीटें अति कमज़ोर हैं। इन पर फोकस करके कांग्रेस चुनावी तैयारी में जुटी है, लेकिन यह तय बात है कि अबकी बार बीजेपी से कड़ा मुकाबला होगा और कांटे की टक्कर रहेगी।