चुनाव नजदीक आने के साथ ही नेताओंं के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई हैं। ऐसे में कुछ ऐसे भी बयान वायरल हो रहे हैं जो विवादों का सबब बन रहे हैं। दरअसल एक पूर्व मंत्री का मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अपमानित करने का वीडियों इन दिनों चर्चा में है। अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेन्द्र गुढ़ा ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।