फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शराबी कार चालक को स्टंट पड़ा महंगा, लड़की ने डंडे से पीटा और कार भी तोड़ी

Sat, 05 Nov 2022 11:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

राजस्थान के बूंदी जिले के सथूर गांव में एक शराबी कार चालक ने जमकर उत्पात मचाया गया। गुरुवार को शराब के नशे में कार चालक स्टंट कर रहा था। हरिपुरा के रहने वाले काल चालक कैलाश गुर्जर और उसके साथी से गांव वालों ने ऐसा करने के लिए मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान एक गर्भवती महिला कार की चपेट में आ गई, जिससे वह घायल हो गई। महिला को घायल होता देख, वहां मौजूद एक लड़की को गुस्सा आ गया। जिसके बाद उसने डंडे से कार चालक की पिटाई कर दी। जिससे डरकर आरोपी चालक फरार हो गया, इसके बाद लड़की का गुस्सा उसकी कार पर उतरा। लड़की ने कार पर जमकर ड़डे बरसाए। इससे उसकी कार भी टूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कार जब्त कर थाने ले गई। घटना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें