फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोआ में वारिस पंजाब दे का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा संगठन का दामन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2026 05:36 PM IST

जिले के गांव भोआ में अकाली दल वारिस पंजाब दे द्वारा आयोजित एक विशाल युवा सम्मेलन में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नौजवानों ने भाग लेते हुए संगठन की विचारधारा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इस दौरान अनेक युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर पंजाब के मुद्दों की लड़ाई में साथ देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व अमराव सिंह कंग, करमजीत सिंह रंधावा, जसवीर सिंह जस्सा, हरजीत सिंह मियाणी, लखविंदर सिंह (अनूप शहर), जसवंत सिंह कोठी तथा प्रेम सिंह ने किया। जिसमें मुख्य मेहमान के रूप में अकाली दल वारिस पंजाब दे के प्रदेश युवा प्रधान सुखदेव सिंह कादियां ने शिरकत की और उपस्थित युवाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में विभिन्न वक्ताओं ने पंजाब के मौजूदा हालात, बढ़ती नशाखोरी, किसानों की समस्याओं और जल संकट जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब आज कई चुनौतियों का सामना कर रहा है और इन समस्याओं के समाधान के लिए युवाओं को आगे आना होगा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकारें जनता के मूलभूत मुद्दों का समाधान करने की बजाय प्रचार और विज्ञापनों पर अधिक ध्यान दे रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें