फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में 5500 साल पुराने बाबा मुक्तेश्वर धाम को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई सुरक्षा

Nivedita Updated Fri, 05 Jun 2026 10:21 AM IST

पंजाब में मंदिरों को धमकी भरे ईमेल आने से लोगों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुरकंडी के साथ लगते प्राचीन शिव मंदिर बाबा मुक्तेश्वर धाम का नाम भी बताया जा रहा है। मगर बाबा मुक्तेश्वर धाम प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी इस धमकी भरे मेल से अनभिज्ञ है। इस संबंध में डीएसपी धार कलां राजेश ककड़ ने कहा कि यह ईमेल पुलिस को ही आए हैं इसलिए मंदिर की तरफ सुरक्षा बढ़ा दी। धाम के चेयरमेन ठाकुर भीम सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में पता चला कि धमकी भरे मेल आए हैं मगर यह सब पुलिस प्रशासन को ही आए हैं। उन्होंने बताया कि धाम परिसर में पुलिस फोर्स पहुंच गई है तथा अपने तरीके से छानबीन कर रही है। पुलिस थाना प्रभारी शाहपुरकंडी इंस्पेक्टर मोहित टॉक के मुताबिक ईमेल में बाबा मुक्तेश्वर धाम का नाम भी है। मगर इसमें घबराने की कोई बात नहीं है पुलिस पूरी तरह चौकस है। तथा हर एंगल से जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि साढे 5500 साल प्राचीन बाबा मुक्तेश्वर धाम में हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी मन्नत मांगने आते हैं। इस ईमेल से लोगों में दहशत तो जरूर है मगर शिव भक्तों के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें