फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा की एसपी ने एक बार फिर भीड़भाड़ वाले बाजारों से नाजायज कब्जे हटवाए

फगवाड़ा शहर में लंबे समय से लोगों के लिए सिरदर्द बनी ट्रैफिक समस्या के खिलाफ आज शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस ने बड़ा और सख्त एक्शन लिया। एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा खुद भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरीं और शहर के सेंट्रल टाउन पहुंचकर सड़क पर सामान लगाकर ट्रैफिक जाम का कारण बन रहे दुकानदारों को सख्त कार्रवाई की वार्निंग दी। उन्होंने अपने सामने ही सड़क से सामान हटवाया तथा दोबारा सड़क पर सामान नहीं रखने की सख्त चेतावनी भी दी। एसपी माधवी शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीते दिनों भी सड़क पर सामान लगाने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं और आने वाले दिनों में भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें