पठानकोट के कीड़ी मंगियाल क्षेत्र में माइनिंग विभाग द्वारा साढे चार साल बाद माझा स्टोन क्रशर की पहली लीगल साइट शुरू करवाई गई है। यह लीगल साइट पर कुछ नियम भी रखे गए हैं और अगर उस नियमों से क्रशर संचालक तोड़ते हैं तो कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। फिलहाल माझा स्टोन क्रशर के मालिक द्वारा विभाग की सभी गाइड लाइनों को पूरा किया गया है। माइनिंग विभाग के एक्सइन सिमरप्रीत सिंह संधू ने कहा कि सीआरएमएस की साइट गुरसिमरन नाम से उसके सभी सरकारी लीगल सोर्स पूरे होने के बाद ही माइनिंग साइट शुरू करवाई गई है। इनकी साइट के नाम का डी-फार्म निकाला जाएगा और तीन साल के लिए इन्हें साइट चलाने की मंजूरी मिली है। जबकि माइनिंग विभाग के साथ क्रशर संचालक का पांच साल का समझौता हुआ है। इससे उक्त क्रशर संचालक का लीगल तौर पर कारोबार चलेगा। हिदायतें इन्हें यह दी गई है कि समझौते अनुसार यह कितना मटीरियल अपने क्रशर पर लेकर जा सकते हैं। प्रत्येक वर्ष बरसात के बाद टीम आकर मौका जांचेगी कि कितनी मात्रा में ओर मटीरियल साइट में आ गया है, जिसके बाद दोबारा इन्हें नया मटीरियल उठाने की मंजूरी मिलेगी। दूसरी तरफ माझा स्टोन क्रशर संचालक के मालिक गुरसिमरन सिंह ने माइनिंग विभाग द्वारा शुरू करवाई गई लीगल साइट पर धन्यवाद किया। लीगल साइट शुरू होने से पठानकोट में इनलिगल माइनिंग पर लगाम कसेगी। माइनिंग की चोरी बंद होगी। सरकार का रेवन्यू भी बढेगा। लोगों को सस्ते दामों पर रेत बजरी मुहैया होगी। आने वाले दिनों में ओर भी लीगल माइनिंग साइटें विभाग शुरू करवाएगा। अब शुरू करवाई माइनिंग साइट पर बकायदा तोल वाले कंडे लगाए गए हैं। क्रशर संचालकों के साथ सरकारी विभाग को भी फायदा मिलेगा