फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदातों को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने पाकिस्तान से मंगवाए दो ग्लोक पिस्टल, पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे

शाहिल शर्मा Updated Sun, 10 May 2026 10:16 PM IST

जिला पुलिस ने अवैध पिस्टल, कार सहित तीन युवकों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंकज उर्फ जैक निवासी डल्ला बलीम तारागढ़, शाम उर्फ बावा निवासी चार मरला क्वार्टर पठानकोट, सौरभ निवासी हेबतपिंडी के रूप में हुई है। आरोपियों ने बरामद हथियार पाकिस्तान से मंगवाए थे और दोनों पिस्टल यूएसए मेड है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी विपन कुमार ने कहा कि पठानकोट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त तीनों युवक अवैध हथियारों के साथ अड्डा कानवां की तरफ आ रहे है जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर तीनों को रोक जब तलाशी ली तो पंकज से ग्लोक 90 पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। शाम से एक ग्लोक 90 पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। तीनों एक कार में किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ पुलिस थाना तारागढ़ में विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त तीनों उसी हथियारों के साथ लूटपाट की वारतादें और अन्य तरीके की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किस वारदात काे अंजाम देने जा रहे थे। आरोपी पंकज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, चोरी और लड़ाई झगड़े का मुकदमा दर्ज है। इसी तरह आरोपी शाम लाल खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और असला एक्ट तहत केस विभिन्न पुलिस स्टेशन में दर्ज है। पुलिस तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें