पंजाब के फरीदकोट में दर्दनाक घटना घटी है। फरीदकोट के गांव राजेवाल में खेलते समय तालाब में डूबने से मासूम भाई बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय सुखमण सिंह और उसकी बहन 6 वर्षीय लक्ष्मी कौर के रूप में हुई जो कि अपने ननिहाल आए हुए थे और दूसरे बच्चों के साथ खेल रहे थे।