फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की किल्लत पर कटाक्ष, बठिंडा में डाकू बनकर लूटा गैस सिलिंडर

पश्चिम एशिया में तनाव के चलते पैदा हुई गैस की कथित किल्लत के विरोध में बठिंडा में लाइनपार क्षेत्र के पूर्व पार्षद विजय कुमार ने अनोखा प्रदर्शन किया। विजय कुमार ने एक घुड़सवार डाकू का वेष धारण करके लोगों से गैस के सिलिंडर लूट लिए। विजय कुमार ने बताया कि गैस एजेंसियों में बुकिंग करवाने के बाद भी लोगों को रसोई गैस नहीं मिल रही जिसके लिए केंद्र व राज्य सरकारें पूरी तरह जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में ऐलान कर दिया था कि लोगों को एक बार फिर से कोरोना जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है, जिसके बाद ही देश में इस प्रकार के हालात पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को इस प्रकार की बातें करने से गुरेज करना चाहिए था। प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद ही जमाखोरी व कालाबाजारी शुरू हुई है जिसका खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें