फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में नैरोगेज ट्रेनें डलहौजी रोड से चलाने का विरोध

Nivedita Updated Sat, 07 Mar 2026 04:43 PM IST

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की शाखा पठानकोट ने स्टेशन परिसर में शाखा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में गेट मीटिंग आयोजित कर नैरोगेज सेक्शन को डलहौजी रोड शिफ्ट करने के फैसले का विरोध जताया। बैठक का संचालन शाखा सचिव लखबीर सिंह ने किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि ट्रेन संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए पहले स्टाफ की कमी को पूरा किया जाना चाहिए। मंडल सचिव शिव दत्त ने कहा कि प्रशासन ने नैरोगेज गाड़ियों को चलाने का आदेश तो जारी कर दिया है लेकिन कर्मचारियों की कमी दूर नहीं की गई, जिससे ट्रैफिक स्टाफ को परेशानी होगी और संचालन भी प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि ब्रॉडगेज और नैरोगेज संचालन में काफी अंतर है, इसलिए बिना तैयारी के संचालन को डलहौजी रोड शिफ्ट करना उचित नहीं है। यूनियन ने मांग की कि गाड़ियों का संचालन पहले की तरह पठानकोट से ही किया जाए। बैठक में सुझाव दिया गया कि इंटरलॉकिंग गेट सिग्नल लगाए जाएं ताकि गाड़ी दो मिनट रुककर गुजर सके और फाटक लंबे समय तक बंद न रहें। इस मौके पर अश्वनी कुमार, राज कुमार, रोहित शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए गाड़ियों का संचालन पठानकोट से ही करने की मांग दोहराई। फोटो: 04 -नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा पठानकोट सदस्य राेष जताते हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें