फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्शा अप्रूव की फाइल अभी पास नहीं, नियमों को ताक पर रख निर्माण धड़ल्ले से जारी

सिविल अस्पताल पठानकोट के समक्ष एक बिल्डिंग का अवैध निर्माण कई दिनों से धडल्ले से जारी है। जिसे अभी तक पठानकोट बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी पता होने के बावजूद भी रुकवा नहीं पाए है। जब नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी एटीपी राकेश से बात की गई तो उनका कहना था कि सिविल अस्पताल के समक्ष बिल्डिंग का निर्माण कार्य उनके ध्यान में है और उक्त लोगों ने नक्शा पास करवाने सम्बंधी फाइल भेजी थी लेकिन, अभी तक उक्त फाइल को नगर निगम कमिश्नर डीसी डॉ पल्लवी की ओर से मंजूरी नहीं दी गई है और बिना मंजूरी के किसी भी तरह का उक्त बिल्डिंग का निर्माण नहीं हो सकता है। अब वह मौके पर टीम भेज रहे हैं और बिल्डिंग का अवैध निर्माण कार्य रुकवा दिया जाएगा। अगर दोबारा बिना नक्शा पास हुए बिल्डिंग का निर्माण करवाया जाता है तो बनती कानूनी कार्रवाई भी करवाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें