फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में रेल गाड़ी की टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत

मोगा में लुधियाना–फिरोजपुर रेलवे ट्रैक पर कोटकपुरा बाईपास के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मोगा समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल भेज दिया गया। रेलवे पुलिस के अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम सूचना मिली थी कि कोटकपुरा बाईपास के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अस्पताल भिजवाया। मृतक की उम्र लगभग 35–36 वर्ष बताई जा रही है। उसकी पहचान कर ली गई है और परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें