फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, देर रात शराब पीकर लाैटा था घर

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 10:17 AM IST

फगवाड़ा के गांव नसीराबाद में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में कथित तौर पर अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय करण पुत्र बलराम निवासी गांव नसीराबाद के रूप में हुई है। राहुल पुत्र बलराम निवासी गांव नसीराबाद ने बताया कि उसका भाई करण बीती रात ज्यादा शराब पी कर घर लौटा था। रात को वह दोनों साथ में सोए थे लेकिन करण रात को कब घर से बाहर निकल गया उसे पता ही नहीं चला। सुबह जब उठ कर देखा तो वह बाहर मरा पड़ा था। राहुल ने बताया कि उसके भाई करण का किसी के साथ कोई लड़ाई झगड़ा नहीं था न ही उन्हें किसी पर शक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें