फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए के गांव मोहनके हिठाड़ के पास कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गुरविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी गांव चक पाली वाला, जलालाबाद फिरोजपुर की तरफ जा रहा था, जबकि सामने से आ रही फोर्ड कंपनी की एंडेवर कार जलालाबाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव मोहनके हिठाड़ के पास दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल नौजवान को अस्पताल लेकर जा रहे थे कि उसकी रास्ते में मौत हो गई। मौके पर मौजूद गांव मोहनके हिठाड़ के मौजूदा सरपंच गगनदीप सिंह ने बताया कि इस सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं और यह मार्ग काफी समय से दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ है।