बठिंडा के महणा चौक में सोमवार सुबह कार सवार से पल्सर बाइक सवार युवकों ने लाखों रुपये से भरा लिफाफा छीन लिया। जब आरोपी फरार हो रहे थे तो कार सवार पीड़ित ने युवकों का पीछा कर लोगों के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों का तीसरा साथी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। लोगों ने पकडे़ गए युवकों की पहले जमकर धुनाई की और उसके बाद दोनों को कपड़े से बांधकर पुलिस को सूचित कर दिया।