फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कपूरथला में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कपूरथला के गांव बलेर खानपुर में 2 दिन पहले हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में दो लगो गंभीर घायल हुए थे। आरोपी नवदीप सिंह से एक 32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी डी सरबजीत राय ने बताया कि गांव बलेर खानपुर वासी तरसेम सिंह ने शिकायत दी थी कि 30 जनवरी को वह कनाडा से भारत आय था। 3 फरवरी को देर शाम वह अपने भतीजे सुखप्रीत सिंह के साथ कार में कपूरथला जा रहा था। वह अभी बस अड्डा पर ही पहुंचे थे। तभी गांव बलेर खानपुर वासी नवदीप सिंह ने उसको फोन किया और गली गलोच करने लगा। इसकी सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता के ताया करनैल सिंह का बेटा अवतार सिंह, ताया का पोता नवजोत सिंह कुछ अन्य रिश्तेदार भी गांव के बस अड्डा पर पहुंच गए। वहां आरोपी नवदीप सिंह ने जैकेट से लाइसेंसी रिवाल्वर निकल कर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें