जालंधर के पठानकोट हाईवे पर पड़ते एरिया कानपुर में सोमवार सुबह तीन सगी बहनों की लाश घर के बाहर ही एक लोहे के ट्रंक में बंद मिली थी। पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ। एसएसपी जालंधर देहात मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि दरअसल गरीबी के कारण बच्चों को पाल ना पाने के कारण बच्चियों के मां-बाप ने ही जहरीला पदार्थ खिलाकर उन्हें ट्रक में बंद कर दिया था। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।