फरीदकोट के गांव झोटीवाला के पास गुर्जरों की गायों के खेत में घुसने से गुस्साए किसान ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। फायरिंग से गुर्जरों का तो बचाव रह गया पर एक गोली गाय को लगी जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इस मामले में एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने राजस्थान की घड़साना मंडी(श्रीगंगानगर) के गांव जनतावाली के रहने वाले गुर्जर सिकंदर पुत्र शरीफ के बयान पर फरीदकोट की गुरु नानक कॉलोनी निवासी किसान जगदीप सिंह के खिलाफ थाना सदर फरीदकोट में बीएनएस और एनिमल एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।