फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में एंबुलेंस और कार टकराए, महिला की माैत

फिरोजपुर के जीरा हलके में एक एंबुलेंस और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस सड़क के दूसरी तरफ पलट गई। दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक युवक मनिंदर सिंह की बॉडी एंबुलेंस में लेकर गांव नीले वाला जा रहे थे। हादसे में मृतक युवक मनिंदर सिंह की चाची की मौत हो गई और उसमें सवार कई लोग जख्मी हो गए। जिनका जीरा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एंबुलेंस के मालिक परमजीत सिंह का कहना है कि उनका ड्राइवर गुरविंदर सिंह एंबुलेंस चला रहा था और आगे से एक गाड़ी आई और एंबुलेंस को टक्कर मार दी। सड़क के दूसरी तरफ एंबुलेंस पलट गई इसमें कई लोग जख्मी हुए हैं जिनको जीरा के अस्पताल में दाखिल कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें