फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेरिका में दिए राहुल गांधी के बयान का बीबी जागीर कौर ने किया समर्थन

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Sep 2024 08:57 PM IST

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका दौरे दौरान भारत में सिखों की असुरक्षा पर दिए बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। बुधवार को आरसीएफ कपूरथला प्रवास दौरान जहां केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए राहुल गांधी को निशाने पर लिया था। वहीं वीरवार को अकाली सुधार लहर की नेता व पूर्व एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया है। बीबी जागीर कौर वीरवार को जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पंजाब सरकार के खिलाफ डीसी कपूरथला अमित कुमार पांचाल को ज्ञापन सौंपने आई हुई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें