फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में ओवरटेक कर रही कार को बचाते पलटा ट्रक, यातायात हुआ अवरुद्ध

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Jan 2026 11:06 AM IST

फगवाड़ा में आज उस समय बड़ा हादसा टल गया जब जीटी रोड पर बस अड्डे के निकट शनिवार सुबह लगभग सात बजे ओवर टेक करती कार को बचाते समय ट्रक पलट गया जिसमें ट्रक चालक तो बच गया लेकिन ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा सड़क यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। इस बारे में जानकारी देते हुए ट्रक ड्राइवर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह जालंधर से सर्फ, टाईड डिटर्जेंट पाउडर आदि लाद कर संगरूर व बरनाला छोड़ने जा रहा था। जब वह फगवाड़ा बस अड्डे के निकट फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा तो एक कार उसे ओवर टेक कर रही थी, जिसे बचाने के चक्कर में उसका ट्रक पलट गया। इससे ट्रैफिक अवरुद्ध हो गया तथा लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दो क्रेन की सहायता से ट्रक को सीधा कर ट्रैफिक चालू करवाया। इस दुर्घटना में गनीमत रही कि ट्रक पलट कर फ्लाईओवर के ऊपर से गिरने से बच गया जिससे कोई बड़ी अनहोनी टल गई । ट्रक के मालिक जसवंत सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ तथा उनका ड्राइवर भी बाल बाल बच गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें