फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर की तीनों नगर काउंसिल में आप का दबदबा, मतगणना जारी

Nivedita Updated Fri, 29 May 2026 11:36 AM IST

मुक्तसर की तीनों नगर कौंसिलों के चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। पिछली बार तीनों कौंसिलों पर कांग्रेस का कब्जा था, लेकिन इस बार शुरुआती रुझानों में आप बढ़त बनाती दिख रही है। मुक्तसर नगर कौंसिल में कुल 31 वार्ड हैं। अब तक 8 सीटों के नतीजे आए हैं जिनमें आम आदमी पार्टी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस को 1-1 सीट मिली है। अभी 23 सीटों का परिणाम आना बाकी है। काउंटिंग जारी है और आप कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। मलोट नगर कौंसिल की 27 सीटों में से 14 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। यहां मुकाबला त्रिकोणीय रहा। आप और शिअद ने 4-4 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस 5 सीटों के साथ फिलहाल आगे है। भाजपा को भी एक सीट मिली है। 13 सीटों के नतीजे अभी आने बाकी हैं, जो अंतिम तस्वीर साफ करेंगे। मलोट में हर वार्ड पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। मलोट कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर का विधानसभा हलका है। गिद्दड़बाहा नगर कौंसिल में आप ने एकतरफा प्रदर्शन किया है। कुल 19 सीटों में से 13 के नतीजे आ चुके हैं। आप ने 12 सीटों पर कब्जा जमाया है और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली है। छह सीटों का परिणाम अभी बाकी है, लेकिन आप बहुमत हासिल कर चुकी है। तीनों कौंसिलों पर पहले कांग्रेस का कब्जा था। इस बार आप ने मुक्तसर और गिद्दड़बाहा में बड़ी बढ़त बनाकर कांग्रेस को करारा झटका दिया है। मलोट में कांग्रेस फिलहाल आगे है। 23 सीट मुक्तसर, 13 सीट मलोट और छह सीट गिद्दड़बाहा की काउंटिंग अभी बाकी है। अंतिम नतीजों के बाद ही साफ होगा कि तीनों कौंसिलों में बोर्ड किसका बनेगा। फिलहाल आप दो जगह निर्णायक बढ़त पर है और कांग्रेस अपने गढ़ बचाने के लिए संघर्ष कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें