पटियाला के निकटवर्ती गांव पसियाना में भाखड़ा नहर के पुल से लड़का-लड़की ने चलांग लगाई थी। इन दोनों की लाशों को नहर से बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कररही है। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए, भोलेनाथ ड्राइवर्स क्लब पंजाब के अध्यक्ष शंकर भारद्वाज ने बताया कि 8 तारीख को पसियाणा-भाखड़ा रोड पर एक 'डिज़ायर' गाड़ी मिली थी, जिसमें सवार एक लड़का और एक लड़की लापता हो गए थे। 13 तारीख को लड़के का शव भाखड़ा नहर की नरवाना ब्रांच से बरामद किया गया था और आज लड़की का शव टोहाना नहर से बरामद किया गया है। पिछले कई दिनों से परिवार के सदस्य और गोताखोरों की टीमें लड़की की तलाश में जुटी हुई थीं। शंकर भारद्वाज ने बताया कि लड़की पटियाला की 'बाजीगर बस्ती' की रहने वाली थी और एक निजी सैलून में काम करती थी।