पंजाब के पटियाला में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि शहर के दो स्कूलों को धमकी मिली है। इनमें रियान पब्लिक स्कूल और डीएवी स्कूल शामिल हैं। स्कूल मैनेजमेंट को थ्रेट ईमेल मिले हैं। ईमेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी भरे ईमेल के बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया है। ईमेल में कहा गया है कि मंगलवार सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक अलग-अलग स्कूलों में बम धमाके होंगे। इस संबंध में पटियाला के एसएपी वरुण शर्मा ने जानकारी साझा की है।