राजपुरा के नजदीकी गांव मंडोली के पास से गुजरने वाली खेड़ी गंडिया नहर में एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां लांडरा के रहने वाले एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने बाइक सहित नहर में छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस खौफनाक कदम के दौरान पति-पत्नी को तो ग्रामीणों और गोताखोरों की मुस्तैदी के चलते जिंदा बाहर निकाल लिया गया, लेकिन परिवार के तीन मासूम बच्चों की पानी के तेज बहाव में डूबने के कारण मौत हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत शुरू किया बचाव कार्य जानकारी के मुताबिक, परिवार बाइक पर सवार होकर आया था और देखते ही देखते उन्होंने बाइक समेत नहर में छलांग लगा दी। आस-पास के लोगों ने जब यह मंजर देखा तो तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद गोताखोरों और ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए नहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद पति-पत्नी को तो सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका।