फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में हादसे में तीन लोगों की माैत

नाभा-भादसों रोड पर टिप्पर और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान टिप्पर ने दो मोटरसाइकिल सवारों को मौके पर ही कुचल दिया। हादसे में बस ड्राइवर समेत तीन की मौत हो गई है और बस में सवार कई सवारियां घायल हो गई। लोगों ने बड़ी मुश्किल से टिप्पर ड्राइवर को बाहर निकाला।  एम्बुलेंस और गांव वाले मौके पर पहुंचे और घायलों को नाभा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने कहा कि यह हादसा मोटरसाइकिल सवार की गलती की वजह से हुआ। बस खन्ना से नाभा आ रही थी और रेत लेकर टिप्पर नाभा से खन्ना जा रहा था। हादसा नाभा-भादसों रोड पर गांव लुबाना के सामने हुआ। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। नाभा के विधायक भी पहुंचे और इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें