फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंभू बाॅर्डर पर किसानों के धरने से ट्रैफिक डायवर्ट, लालड़ू में लगी वाहनों की कतारें

Nivedita Updated Tue, 21 Jul 2026 11:20 AM IST

अंबाला-पटियाला हाईवे पर स्थित शंभू बैरियर पर किसानों के धरने के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। प्रशासन ने अंबाला, पटियाला और लुधियाना की ओर जाने वाले वाहनों को अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे की ओर डायवर्ट कर दिया है, जिसके कारण इस मार्ग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। डायवर्जन के चलते लालड़ू के आईटीआई चौक, लैहली चौक और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। सुबह से ही ट्रैफिक की रफ्तार धीमी बनी रही और कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। इस दौरान एंबुलेंस को भी निकलने में काफी परेशानी देखी जा रही है। इससे दफ्तर जाने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लैहली ट्रैफिक पुलिस मौके पर तैनात रहकर यातायात को सुचारू करने में जुटी हुई है। ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई शाम सिंह ने बताया कि शंभू बैरियर पर किसानों के बैठने के कारण ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है, जिससे वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी पूरी मुस्तैदी से ट्रैफिक को नियंत्रित करने में लगे हैं और स्थिति को सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पटियाला, लुधियाना की ओर जाने वाले वाहनों लैहली टी पॉइंट से लैहली बनूड जाने वाली लिंक सड़क को देखते हुए भारी वाहनो को छोड़ छोटे वाहनों को निकाला जा रहा है ताकि जाम की स्थिति ना बन सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें