फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: निर्जला एकादशी पर प्राचीन शिव मंदिर में लगाई गई छबील

पवन कुमार Updated Thu, 25 Jun 2026 12:37 PM IST

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सेक्टर-70 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए छबील लगाई गई। इस दौरान मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं ने राहगीरों व भक्तों को ठंडा मीठा जल एवं शरबत वितरित किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। सेवा कार्य में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर छबील लगाने का उद्देश्य लोगों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के साथ-साथ सेवा और परोपकार की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर समिति ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें