फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में निहंग पर हमला, जमकर मचा बवाल

शाहिल शर्मा Updated Sun, 28 Jun 2026 04:37 PM IST

रविवार को मोहाली के सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदान में उस समय कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब उत्तराखंड से रिहा होकर लौटे दो निहंग सिंहों के स्वागत समारोह के दौरान एक युवक ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। गुरुद्वारे में चल रहा था स्वागत कार्यक्रम जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारे में दोनों निहंगों के स्वागत के लिए कार्यक्रम चल रहा था और बड़ी संख्या में संगत व निहंग मौजूद थे। इसी दौरान भीड़ में से एक युवक अचानक आगे आया और दोनों निहंगों पर हमला करने का प्रयास किया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। गुरुद्वारे में पहुंची पुलिस मौके पर मौजूद अन्य निहंगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फिलहाल हमले के प्रयास के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें