फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव सिटी यूनिवर्सिटी में इफ्तार के भोजन को लेकर विवाद

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 Feb 2026 03:39 PM IST

जगराओं सिटी यूनिवर्सिटी में रमज़ान के दौरान इफ्तार के भोजन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इफ्तार के समय भोजन उपलब्ध न होने से नाराज़ छात्राओं ने कैंपस में जमकर प्रदर्शन और नारेबाज़ी की। जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली कई छात्राएं जम्मू-कश्मीर से हैं और मुस्लिम समुदाय से संबंध रखती हैं। इन दिनों रमज़ान का महीना चल रहा है, जिसमें रोज़ेदार सुबह सेहरी करते हैं और सूर्यास्त के बाद इफ्तार कर रोज़ा खोलते हैं। छात्राओं का आरोप है कि जब वे शाम को इफ्तार के लिए यूनिवर्सिटी की मेस में पहुंचीं तो वहां भोजन उपलब्ध नहीं था। उनका कहना है कि इस कारण उन्हें रोज़ा खोलने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। विरोध स्वरूप छात्राओं ने मेस बंद कर ताला लगा दिया और कैंपस में धरने पर बैठ गईं। छात्रों ने यह भी बताया कि बीसी डॉ. नितिन टंडन द्वारा कथित रूप से गालियां दी गईं और धमकी दी गई कि सभी छात्रों को यूनिवर्सिटी और हॉस्टल से बाहर कर दिया जाएगा। इससे मामला और गरमा गया। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई हंगामे की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बाद में एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान शाही इमाम समेत अन्य मुस्लिम नेता भी यूनिवर्सिटी पहुंचे और प्रबंधन कमेटी के साथ बैठक की। बैठक के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए बीसी डॉ. नितिन टंडन को पद से हटाकर यूनिवर्सिटी से बाहर करने का फैसला लिया। छात्रों ने इसे “इंसाफ की जीत” बताया। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्रबंधन और छात्रों के बीच बातचीत जारी है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें