फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लुधियाना में पुलिस ने नशा तस्कर के घर पर चलाया बुलडोजर

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 25 Feb 2025 03:33 PM IST

पुलिस की टीम मंगलवार की सुबह दुगरी के भाई हिम्मत सिंह नगर इलाके में पहुंची। हूटर मारती पुलिस अधिकारियों और कई थानों की पुलिस फोर्स हिम्मत सिंह नगर में पहुंची तो एक बार लोग दहशत में आ गए। जिसके बाद पुलिस ने राहुल के घर के आगे के हिस्से को जो नशा बेच कर बनाया गया था उस पर बुलडोजर चलाया। पुलिस ने नशा तस्कर राहुल के घर के आगे का सारा हिस्सा बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि राहुल के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली गोलियां और ढाई लाख रुपये करीब की ड्रग मनी के साथ साथ एक्टिवा बरामद की गई थी। कमर्शियल क्वांटिटी बरामद होने के बाद उसके खिलाफ विभाग ने कार्रवाई शुरु कर दी थी। उन्होंने कहा कि राहुल अभी जेल में ही बंद है। उन्होंने कहा कि नशा बेचकर उक्त प्रापर्टी बनाई गई थी। जिसे तोड़ा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें