फगवाड़ा के बाबा गद्दिया रोड पर कबाड़ का काम करने वाले पवन कुमार ने दो-तीन महिलाओं पर सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। पवन ने बताया कि उक्त महिलाएं सुबह के लगभग 3-4 बजे उसकी दुकान से सामान उठा कर ले जाती हैं। उसने बताया कि चोरी करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। उसने बताया कि पुलिस को चोरी संबंधी शिकायत कर दी गई है।